फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: हादसे में युवक की मौत

Thu, 04 Dec 2025 12:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
मेहरौनाघाट। लार थाना क्षेत्र के चटिया गांव निवासी मुन्ना प्रसाद (50) पुत्र स्वर्गीय लालजी प्रसाद अपने एक रिश्तेदार सत्येंद्र (40) पुत्र रामदुलारे निवासी छेरिया बनकटा के साथ देर शाम बाइक से घर जा रहे थे।
विज्ञापन

लार सुतावर मार्ग मार्ग पर चनुकी मोड़ के समीप काली माता मंदिर के सामने अज्ञात वाहन ने बाइक में पीछे से ठोकर मार दिया। ठोकर लगने से बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। जिसमें बाइक सवार मुन्ना प्रसाद व सतेंद्र सड़क किनारे गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने घायल मुन्ना प्रसाद व सतेंद्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लार पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान बुधवार को मुन्ना प्रसाद की मौत हो गई।
वहीं सत्येंद्र को इलाज के बाद उन्हें घर भेज दिया गया। उधर मुन्ना प्रसाद की मौत की सूचना गांव व घर पहुंचते कोहराम मच गया। मुन्ना प्रसाद घर पर रहकर मजदूरी कर परिजनों का भरण पोषण करते थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें