फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव के लिए विधायक ने रेलमंत्री को लिखा पत्र

Wed, 05 Aug 2026 11:49 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
बनकटा। स्थानीय रेलवे स्टेशन पर कोरोना काल के पूर्व की भांति मौर्य एक्सप्रेस समेत कई अन्य ट्रेनों के ठहराव के लिए क्षेत्रीय विधायक सभाकुंवर कुशवाहा ने फिर आवाज उठाई है। उन्होंने रेलमंत्री को पत्र लिखकर स्टेशन पर 15027 अप,15028 डाउन मौर्य एक्सप्रेस एवं 11124 अप ग्वालियर-बरौनी एक्सप्रेस के ठहराव की मांग की है।
विज्ञापन

रेलमंत्री को संबोधित पत्र में विधायक ने लिखा है कि सीमावर्ती क्षेत्र में अवस्थित बनकटा स्टेशन से यूपी बिहार के लाखों लोगों का आवागमन होता है। यूपी एवं बिहार दोनों प्रदेशों के सीमावर्ती क्षेत्र में स्थित होने के कारण इस इलाके के लोगों के लिए तहसील, जिला मुख्यालय, अस्पताल, प्रमुख व्यावसायिक केंद्रों एवं उच्च शिक्षण संस्थानों में आवागमन का एकमात्र साधन रेलवे ही है।
विधायक ने कहा है कि कोरोना काल के पूर्व तक इस स्टेशन पर अप एवं डाउन मौर्य एक्सप्रेस तथा अप बरौनी ग्वालियर एक्सप्रेस का ठहराव होता था मगर कोरोना काल बीतने के बाद इस स्टेशन पर उक्त ट्रेनों का ठहराव बहाल नहीं किया गया। इससे आम जनता को परेशानी हो रही है। विधायक ने कहा है कि यह स्टेशन व्यावसायिक दृष्टि से भी काफी महत्वपूर्ण है। स्टेशन पर उक्त ट्रेनों के पुनः ठहराव के लिए क्षेत्रीय जनता कई बार धरना-प्रदर्शन और आंदोलन कर चुकी है। विधायक ने जनहित में बनकटा स्टेशन पर उक्त ट्रेनों का ठहराव सुनिश्चित करने के लिए रेलमंत्री से सक्षम अधिकारियों को आदेशित करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें