फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: सोहनाग में समिति के गोदाम पर लटका मिला ताला

Wed, 05 Aug 2026 11:49 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
सलेमपुर। एसडीएम क्षितिज द्विवेदी ने बुधवार क साधन सहकारी समितियों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन

उन्होंने रामपुर बछउर सोहनाग, मझौलीराज, कस्बा सलेमपुर और इचौना स्थित समितियों का निरीक्षण किया गया। सोहनाग में समिति के गोदाम पर ताला लटका मिला।
सोहना साधन सहकारी समिति पर कोई कर्मचारी मौजूद नहीं था। जानकारी करने पर पता चला कि वहां तैनात सचिव मझवलिया गोदाम पर मौजूद हैं।
एसडीएम ने संबंधित अधिकारियों से स्थिति की जानकारी लेते हुए समितियों के संचालन में लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए।
एसडीएम ने बताया कि क्षेत्र की सहकारी समितियों का नियमित निरीक्षण किया जा रहा है, ताकि किसानों को खाद, बीज एवं अन्य आवश्यक सुविधाएं समय से उपलब्ध हो सकें।
उन्होंने कहा कि निरीक्षण के दौरान मिली कमियों को दूर कराने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें