फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: मिशन शक्ति महिलाओं के लिए अनोखी पहल

Sun, 28 Sep 2025 07:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
रामपुर कारखाना में डायट सभागार मिशन शक्ति के तहत आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते कमिश्नर और डी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रामपुर कारखाना। मिशन शक्ति के तहत शनिवार को रामपुर कारखाना के डायट सभागार एवं रामपुर कारखाना थाने में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें महिलाओं को महिला हेल्पलाइन नंबर, आपातकालीन सेवा आदि के बारे में जानकारी दी गई।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कमिश्नर अनिल कुमार ढींगरा ने कहा कि मिशन शक्ति महिलाओं को मजबूत करने की दिशा में एक अनोखी पहल है। इसके माध्यम से उन्हें जागरूक करके आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

डीआईजी डाॅ.एस चनप्पा ने कहा कि कभी भी किसी भी हाल में जब आपको अनहोनी की आशंका हो तो हेल्पलाइन नंबरों पर फोन जरूर करें। इससे पुलिस आपकी मदद करेगी और मनचलों पर कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि गांव में जाकर के जितने महिला उप निरीक्षक हैं वह लोगों को मिशन शक्ति के बारे में जरूर जानकारी दें।
विज्ञापन

बिना अनुमति ड्रोन चलने वाले पर कार्रवाई करें। स्कूल की छात्र-छात्राओं को बारे में बात करके उन्हें जरूर जागरूक करें। स्कूल से आने जाने वाली छात्राओं से छेड़छाड़ करने वालों पर पुलिस कठोर कार्रवाई करें। जिससे अन्य लोग भयभीत हो और फिर पुनः भविष्य में इस तरह की पुनरावृत्ति न करें। इससे पहले डीएम ने आए हुए सभी अतिथियों को बुके देकर के स्वागत किया। कस्तूरबा की छात्रों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें