प्रदेश सरकार केे चार वर्ष पूरे होने पर आयोजित हुए मिशन किसान कल्याण कार्यक्रम
देवरिया। प्रदेश सरकार केे चार वर्ष पूरा होने पर रविवार को जनपद के सभी विकास खंडों में मिशन किसान कल्याण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के उद्बोधन का लाइव प्रसारण किया गया। वीडियो के माध्यम से प्रदेश सरकार के चार वर्षों की उपलब्धियों को दिखाया गया। कार्यक्रम में कृषि, मत्स्य, गन्ना, उद्यान, पशुपालन आदि विभागों के कृषि विशेषज्ञों एवं बैंक के प्रतिनिधियों ने किसान क्रेडिट कार्ड तथा एफपीओ के प्रतिनिधियों ने कृषक उत्पादक संगठन की उपयोगिता व उससे लाभ प्राप्त करने के बारे में जानकारी दी। प्रगतिशील कृषकों को प्रशस्ति पत्र एवं कृषि यंत्रों में लाभार्थी किसानों को प्रमाण पत्र दिया गया।
सदर ब्लाक परिसर में सांसद डॉ. रमापति राम त्रिपाठी ने किसान मेला व प्रदर्शनी का शुभारंभ दीप प्रज्वलन कर किया। कहा कि भाजपा सरकार किसानों की सच्ची हितैषी है। किसान अन्नदाता है, उसके चेहरे पर मुस्कान आने से ही देश खुशहाल रहेगा। कहा कि मिशन किसान कल्याण योजना तहत भाजपा सरकार किसानों की एमएसपी कैसे बढ़ाई जाए और आर्थिक क्षेत्र में कैसे बढ़ोतरी हो उसके लिए कृत संकल्पित है। चार वर्ष पूर्व कृषि के क्षेत्र में प्रदेश सबसे निचले पायदान पर था। किसानों की दुर्दशा थी। देश में पहली बार मोदी व योगी के नेतृत्व में सरकार ने किसानों की सुधि ली और छोटे किसानों को किसान सम्मान निधि देकर विकास के मार्ग को प्रशस्त किया। सदर विधायक डॉ. सत्यप्रकाश मणि त्रिपाठी ने भी प्रदेश सरकार के चार वर्ष की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम को पूर्व एमएलसी महेंद्र यादव, संजय तिवारी, प्रमोद शाही ने भी संबोधित किया। संचालन रामदास मिश्र ने किया। कृषि उप निदेशक डॉ. एके मिश्र, प्रभारी बीडीओ कृष्णकांत राय ने सांसद व विधायक का माल्यार्पण कर व पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया। सांसद व विधायक ने स्टालों का निरीक्षण किया और प्रगतिशील कृषकों को प्रशस्ति पत्र, चयनित कृषक को भूसा मशीन का स्वीकृति पत्र प्रदान किया। मत्स्य विभाग की ओर से संचालित योजना में साइकिल विथ आइसबॉक्स, मोटर साइकिल विथ आईसबॉक्स एवं थ्रीव्ह्लिर विथ आइस बॉक्स को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसमें 130 पुरुष एवं 80 महिला कृषकों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान एडीओएजी सुधीर पटेल, वेंकटेश त्रिपाठी, संकर्षण शाही, दिनेश तिवारी, अभिनव प्रताप, एडीओआईएसबी राजीव मोहन त्रिपाठी, अंबिकेश पांडेय, सतीश शाही, राजन यादव आदि मौजूद रहे।
रुद्रपुर ब्लॉक में राज्यमंत्री जयप्रकाश निषाद ने कहा कि सरकार किसानों के उत्थान के लिए कार्य कर रही है। उन्होंने प्रगतिशील किसानों को प्रशस्ति पत्र दिया। कार्यक्रम में 260 पुरुष एवं 52 महिला कृषक मौजूद रहीं। बैतालपुर में मुख्य अतिथि सदर विधायक रहे। 114 पुरुष, 133 महिला सहित कुल 247 किसानों ने भाग लिया। विकास खंड भागलपुर में मुख्य अतिथि पूर्व प्रमुख दीपक मिश्र उर्फ साका रहे। यहां कुल 278 किसान मौजूद रहे। भलुअनी ब्लाक में मुख्य अतिथि नीरज शाही रहे। यहां कुल 285 किसान उपस्थित रहे। थे। पथरदेवा में ब्लाक प्रमुख सुव्रत शाही, रमेश सिंह, मुरानी मोहन शाही मौजूद रहे। कार्यक्रम में कुल 251 किसानों ने हिस्सा लिया। तरकुलवा ब्लॉक परिसर में बीडीओ डॉ. अशोक कुमार त्रिपाठी ने कहा कि कृषि वैज्ञानिक भौगोलिक स्थिति एवं क्षेत्रीय वातावरण के अनुकूल फसलों के लिए बीज तैयार करें, जिससे किसानों को भरपूर पैदावार मिल सके। कृषि वैज्ञानिक जगदंबा सिंह सेंगर ने फसलों की नई प्रजाति के बारे में जानकारी दी। भाजपा नेता मार्कंडेय तिवारी ने कहा कि केंद्र सरकार किसानों की समस्याओं पर ध्यान देकर उनका आय बढ़ाने का काम कर रही हैं। मंडल अध्यक्ष जीवन पति त्रिपाठी ने कहा कि किसान के साथ सरकार हैं। इस मौके पर रविंद्र किशोर कौशल, पवन पाठक,चंद्रभूषण सिंह, रामअशीष गुप्ता आदि के अलावा कुल 218 किसान मौजूद रहे। मौजूद रहे।
बरहज विकास खंड में स्टाल का जनप्रतिनिधियों व किसानों ने अवलोकन किया। यहां भाजपा एससीएसटी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष रामधनी गोंड, सलाहकार रेल मंत्रालय अमरेंद्र गुप्ता के अलावा 214 किसान मौजूद रहे। भाटपाररानी में मुख्य अतिथि भाजपा के क्षेत्रीय मंत्री हरिचरण रहे। यहां 260 किसानों ने हिस्सा लिया। बनकटा विकास खंड में मुख्य अतिथि सांसद रविंद्र कुशवाहा ने प्रगतिशील किसानों को प्रशस्ति पत्र वितरित किया। कहा कि भाजपा सरकार किसानों के हित में कार्य कर रही है। यहां 450 किसान मौजूद रहे। देसही देवरिया ब्लाक में मुख्य अतिथि प्रमुख सुब्रत शाही ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। कहा कि सरकार गांव, गरीबों और किसानों की खुशहाली के लिए कार्य कर रही है। किसानों को खेती की नई तकनीक और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। यहां प्रमुख मुकेश यादव, बीडीओ बसंती देवी, मुन्ना लाल के अलावा 480 किसान व अन्य लोग मौजूद रहे। भटनी ब्लाक में मुख्य अतिथि रामपुर कारखाना के विधायक प्रतिनिधि संजीव शुक्ला रहे। यहां 257 किसानों ने प्रतिभाग किया। गौरी बाजार ब्लाक में मुख्य अतिथि सदर विधायक रहे। उन्होंने दस प्रगतिशील किसानों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। यहां बीडीओ/पीडी संजय कुमार पांडे, हकीमुद्दीन अंसारी, मेवालाल भारती, पूर्व चेयरमैन विजय कुमार सैनी, डॉ. कामेश्वर सिंह सुनील बरनवाल सत्येंद्र सिंह प्रिंस मोदनवाल के अलावा 257 किसान मौजूद रहे। रामपुर कारखाना में मुख्य अतिथि विधायक कमलेश शुक्ल रहे। यहां गणेश पति त्रिपाठी, रामनिवास पांडेय तथा 209 किसान उपस्थित रहे। सलेमपुर ब्लाक पर मुख्य अतिथि विधायक काली प्रसाद रहे। यहां कन्हैया जायसवाल, पुनीत यादव के अलावा 323 किसान मौजूद रहे। लार ब्लाक पर मुख्य अतिथि सलेमपुर विधायक रहे। इस दौरान डॉ.त्रिगुणायत विश्वकर्मा, सदस्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अलावा 125 किसान मौजूद रहे।