फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड त्रासदी में लापता युवक की गुमशुदगी का केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड त्रासदी में लापता युवक की गुमशुदगी का केस दर्ज
विज्ञापन

भटनी। उत्तराखंड के तपोवन में हुई त्रासदी में लापता पिपरादेवराज गांव के संतोष की गुमशुदगी का केस दर्ज कर लिया गया है। शनिवार को थाने पहुंची युवक की पत्नी ने तहरीर दी। तहसीलदार के निर्देश पर पुलिस ने केस दर्ज किया।
विज्ञापन

भटनी थाना क्षेत्र के पिपरा देवराज निवासी संतोष कुमार यादव पुत्र हरिवंश यादव उत्तराखंड के पीपल कोटी तपोवन स्थित ओ मेटल कंपनी में वेल्डर के तौर पर कार्यरत हैं। त्रासदी के बाद उनका मोबाइल फोन बंद मिलने पर पत्नी सुमन देवी ने जिलाधिकारी अमित किशोर को सूचना दी थी। जिलाधिकारी युवक की तलाश के लिए लगातार तपोवन प्रशासन से संपर्क किए हैं। परिवारीजनों का डीएनए सैंपल भी तपोवन भेजा गया था। इस बीच संतोष का सामान भी मिल गया है। लेकिन संतोष का पता नहीं चल सका है। शनिवार को संतोष की पत्नी सुमन देवी ससुर हरिवंश यादव के साथ थाने पर पहुंचीं और तहसीलदार सलेमपुर से गुहार लगाई। तहसीलदार रामाश्रय के निर्देश पर पुलिस ने गुमशुदगी का केस दर्ज किया। एसडीएम ओमप्रकाश बरनवाल ने कहा कि तपोवन प्रशासन से जिला प्रशासन लगातार संपर्क साधे हुए हैं। परिवार के लोगों के हर संभव मदद की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें