फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवरिया: लाठी-डंडे से पीट के राजगीर मिस्त्री की हत्या, आरोपियों ने घर में घुसकर गर्भवती महिला को भी पीटा 

Sun, 26 Jun 2022 12:16 PM IST
प्राची प्रियम संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया

सार

पीड़ित परिवार मृतक और घायलों को लेकर पूरी रात कोतवाली का चक्कर काटता रहा। सुनवाई नहीं होने पर वे रात में एसपी आवास के सामने बैठ गए। पुलिस अधीक्षक के सख्त होने पर रुद्रपुर पुलिस ने सक्रियता दिखाई।
विज्ञापन
मृतक मिस्त्री - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देवरिया जनपद के रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के गोनाह सुरतपुरा गांव में जमीन विवाद में एक राजगीर मिस्त्री की शनिवार की रात लाठी-डंडे से पीटकर हत्या कर दी गई। बीच-बचाव करने आए परिजनों को हमलावरों ने बुरी तरह से पीटकर घायल कर दिया। उन्होंने घर में घुसकर गर्भवती महिला की भी जमकर पिटाई की। 

विज्ञापन


पीड़ित परिवार मृतक और घायलों को लेकर पूरी रात कोतवाली का चक्कर काटता रहा। सुनवाई नहीं होने पर वे रात में एसपी आवास के सामने बैठ गए। पुलिस अधीक्षक के सख्त होने पर रुद्रपुर पुलिस ने सक्रियता दिखाई। घटना शुक्रवार की शाम करीब सात बजे की है।

गोनाह सुरतपुरा गांव के रहने वाले सुशील सिंह 48 वर्ष राजगीर मिस्त्री का कार्य करते थे। उनका बगल में रविन्द्र सिंह के परिवार से जमीन का विवाद न्यायालय में चल रहा है। बीते 22 जून को उनके भतीजे गोलू सिंह की शादी थी। शादी के दौरान घर के सामने विवादित जमीन से सामान हटाने को उन्होंने कोतवाली में प्रार्थना पत्र दिया था।  
विज्ञापन


शनिवार की शाम वह अपने दरवाजे पर बैठे थे कि घर के बगल से लाठी-डंडे से लैश लोगों ने उनपर हमला बोल दिया। ताबड़तोड़ प्रहार कर उनकी हत्या कर दी। हमला देख परिजन बचाव में उतरे। हमलावरों ने उनके भतीजे सोनू सिंह 28 वर्ष, गोलू सिंह 26 वर्ष और मोनू सिंह को पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। हमलावर घर में घुसकर मोनू सिंह की गर्भवती पत्नी नीलम सिंह की पिटाई की। 

घटना से गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हत्या के बाद हमलावर चार पहिया वाहन से फरार हो गए। पीड़ित परिवार मृतक सुशील सिंह को लेकर कोतवाली पहुंचा। आरोप है कि पुलिस ने कोई सुनवाई नहीं की और ना ही घायलों का उपचार कराने को अस्पताल भेजा। पीड़ित पक्ष जिला अस्पताल पहुंचा, जहां चिकित्सकों ने सुशील सिंह को मृतक बताया। 

घायलों का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। आधी रात को परिजन पुलिस अधीक्षक आवास पर पहुंच गए। उन्होंने एसपी से पूरी घटना बताई। एसपी ने रुद्रपुर पुलिस को तत्काल सख्त कार्रवाई का निर्देश दिया । रुद्रपुर पुलिस गांव में पहुंचकर तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें