दरवाजे पर बैठे युवक को बदमाशों ने गोली मारी, हालत गंभीर
मेहरौनाघाट। लार थाना क्षेत्र के चुरिया के टोला पर बुधवार की देर अपने दरवाजे पर बैठे युवक को चेहरा ढके बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार दी और फरार हो गए। गोली की आवाज सुनकर पहुंचे गांव वालों ने पुलिस को सूचना दी और घायल को सीएचसी लार पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। स्थिति गंभीर देख वहां से गोरखपुर मेडिकल कालेज और फिर पीजीआई लखनऊ रेफर कर दिया गया। सूचना पर पहुंची लार पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
लार थाना क्षेत्र के चुरिया टोला गांव निवासी रमन यादव बुधवार की देर रात अपने दरवाजे पर बैठे थे। इसी बीच बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी। वह गंभीर रूप से घायल हो गए। गोली की आवाज सुनकर गांव के लोगों की भीड़ जुटी तबतक बदमाश फरार हो गए। गांव के लोगों ने परिवार वालों से साथ घायल को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लार पहुंचे। डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बाद में घायल युवक को पीजीआई रेफर कर दिया गया। इस बाबत लार थानाध्यक्ष टीजे सिंह ने बताया कि पुलिस जांच में जुटी हुई। कोई तहरीर नहीं मिली है। बदमाशों को जल्द पकड़ लिया जाएगा।