फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: ब्यूटी पार्लर संचालिका पर पलट गया दुग्ध वाहन, दबकर मौत

Tue, 07 Jul 2026 12:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। सोमवार की सुबह करीब छह बजे देवरिया-सलेमपुर मुख्य मार्ग पर ट्रक ने दूध लदे वाहन को टक्कर मार दी। इससे दूध लदा वाहन पलट गया। उस वक्त सड़क के किनारे टहल रही ब्यूटी पार्लर संचालिका की दुग्ध वाहन से दबकर मौत हो गई।
विज्ञापन

हादसा सलेमपुर के मुख्य मार्ग पर स्टेट बैंक की शाखा के पास हुआ। मृतका की पहचान बबीता (35) पत्नी स्वर्गीय विपिन बिहारी, निवासी ग्राम अहिरौली लाला के रूप में हुई। बबीता सलेमपुर कस्बे में ब्यूटी पार्लर संचालित कर परिवार का पालन-पोषण करती थीं। उनके पति का पहले ही निधन हो चुका है।
परिवार में 18 वर्षीय पुत्री स्नेहा कुमारी और 16 वर्षीय पुत्र आदित्य कुमार हैं। हादसे के बाद ट्रक चालक सोहनाग मोड़ के पास ट्रक को खड़ा कर भाग गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। शवको पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन

सलेमपुर के कोतवाल विनोद कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। ट्रक चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें