फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: माइटी क्रिकेट क्लब ने ज्ञान भैरव को छह विकेट से हराया

Fri, 02 Jan 2026 12:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। सदर ब्लॉक के बगहा मठिया देवांश ग्राउंड पर आयोजित अंडर 14 द्वितीय चर्तुभुजी नारायण क्रिकेट कप 2025-26 का दूसरा मैच बृहस्पतिवार को ज्ञान भैरव क्रिकेट अकादमी गुठनी और माइटी क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया। इसमें माइटी क्रिकेट क्लब ने ज्ञान भैरव क्रिकेट अकादमी को छह विकेट से हराकर मैच अपने नाम कर लिया। माइटी क्रिकेट क्लब के कप्तान अंश यादव ने बताया कि टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पहले बैटिंग करने उतरी ज्ञान भैरव क्रिकेट अकादमी की टीम 20.5 ओवर में 117 रन पर ऑल आउट हो गई। इसमें ज्ञान भैरव क्रिकेट अकादमी की तरफ से सबसे ज्यादा बिट्टू यादव ने 27 रन, आदित्य चौहान ने 18 और आर्यन ने 14 रन की पारी खेली। माइटी क्रिकेट क्लब की तरफ से गेंदबाजी करते हुए अनूप, अनुज और अमन ने क्रमशः 2-2 विकेट और निहाल, नैतिक ने क्रमशः 1-1 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी माइटी क्रिकेट क्लब ने मात्र 18 ओवर में ही लक्ष्य को पूरा कर लिया। इसमें माइटी क्रिकेट क्लब की तरफ से सबसे ज्यादा नैतिक मिश्रा ने 30 रन और अनुज यादव ने 18 रन और नवीन यादव ने 18 रनों का योगदान दिया।
विज्ञापन

ज्ञान भैरव क्रिकेट अकादमी की तरफ से चंद्रप्रकाश ने 2 विकेट और नंदन ने 2 विकेट प्राप्त किया। माइटी क्रिकेट क्लब ने ज्ञान भैरव क्रिकेट अकादमी को 6 विकेट से हरा कर मैच को अपने नाम कर लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें