फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: गांवों-कस्बों में छाई रही जश्न की खुमारी

Fri, 02 Jan 2026 12:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। नए साल के जश्न की खुमारी गांवोंं और कस्बोंं में भी छायी रही। नदी तट से लेकर मंदिरों तक लोगों का हुजूम उमड़ा पड़ा। लोगों ने धार्मिक स्थलों पर पूजा-अर्चना की और नदी तट पर सैर का आनंद लिया।
विज्ञापन

बरहज संवाद के अनुसार नगर के थाना घाट स्थित सरयू नदी तट पर बृहस्पतिवार को सैलानियों की भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान देर शाम तक लोगों की चहलकदमी रही। इस दौरान कोई केक काटते हुए तो कुछ लोग संगीत की धुनों पर थिरकते हुए नजर आए। इसके अलावा बेचू साहु पोखरा, मुक्तिधाम, करुअना, भलुअनी, मगहरा, सोनाड़ी, गड़ेर, पैना, कपरवार, बरांव, देवपार आदि जगहों पर लोगों ने सेलीब्रेट किया।
सलेमपुर संवाद के अनुसार नए साल पर मझौली राज स्थित दीर्घेश्वर नाथ मंदिर, सोहनाग धाम के परशुराम मंदिर, श्रीकृष्ण मंदिर, सोहगरा के बाबा हंशनाथ मंदिर, नगर के मुरली मनोहन मंदिर सहित अन्य धार्मिक स्थलों पर श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना की।
विज्ञापन

तहसील परिसर स्थित मंदिर में एसडीएम दिशा श्रीवास्तव, तहसीलदार अलका सिंह, नायब तहसीलदार गोपालजी, हरिप्रसाद समेत तहसील बार एशोशियन के अधिवक्ताओं ने रुद्राभिषेक किया। इसके अलावा मझौली राज स्थित मजार पर देश के विभिन्न प्रांतों से आए लोगों ने बाबा भोले शाह के दरगाह पर मत्था टेका। वहीं लिटिल फ्लावर चर्च में भी लोगों ने पहुंचकर प्रार्थना की और नए साल की शुरुआत की।
भागलपुर संवाद के अनुसार नए साल के पहले दिन धूप निकलने से ठंड से लोगों को राहत मिली। इससे लोगों में नव वर्ष का उत्साह दिखा। युवाओं ने भागलपुर पुल पर पहुंच कर सेल्फी ली। यह क्रम देर शाम तक चलता रहा।
सोनूघाट संवाद के अनुसार सदर ब्लॉक स्थित सिद्धपीठ बारीपुर हनुमान मंदिर में बृहस्पतिवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। भोर से ही भक्तों का आना शुरू हो गया, जो देर रात तक जारी रहा। सिद्ध पीठ के उत्तराधिकारी महंथ गोपालदास महाराज ने बताया कि बीते तीन-चार वर्षों में मंदिर के प्रति भक्तों की आस्था और बढ़ी है। दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रात्रि निवास भवन का निर्माण कराया जा रहा है।
मईल संवाद के अनुसार देवरहा बाबा आश्रम पर श्रद्धालुओं का देश के कोने-कोने से जमावड़ा लगा रहा। आश्रम पर सुबह से कीर्तन भजन चल रहा था। आश्रम पर पहुंचे क्षेत्रीय विधायक दीपक कुमार मिश्र उर्फ शाका बाबा, पूर्व सांसद रविंद्र कुशवाहा सहित बड़ी संख्या में पहुंचे भक्तों ने पूजा की।
रुद्रपुर संवाद के अनुसार नववर्ष के पहले दिन पौराणिक महत्व के दुग्धेश्वर नाथ मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। तरकुलवा संवाद के अनुसार क्षेत्र के कुलकुला देवी स्थान नववर्ष का जश्न मनाने लोग पहुंचे। नारायणपुर, सिसवा, मुडीकटवा, नरहरपट्टी, सरैनी, बंजरिया, सोहनरिया, हरैया, भरौटा, मठिया महावल, महुआपाटन, कनकपुरा सहित इलाके के सभी गांव के लोग कुलकुला जंगल में पहुंचे। ्
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें