फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria: देवरिया में अधेड़ की गला रेतकर हत्या, मुर्गी फार्म के पास मिला शव

Tue, 28 Jun 2022 11:04 AM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।

सार

पुलिस ने गांव के एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। मृतक की पत्नी शांति देवी, बेटा प्रीतम और दो बेटी शादीशुदा हैं। वह दो जुलाई को सऊदी कमाने जाने वाला था।
विज्ञापन
मृतक। (फाइल) - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देवरिया जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना समाने आई है। यहां महुआडीह थाने के चिउरहा गांव में सोमवार की रात में अधेड़ की गला रेत कर हत्या कर दी गई। मंगलवार की सुबह मृतक का शव एक मुर्गी फॉर्म के करीब मिला।
विज्ञापन

 
हाटा कोतवाली के करज गांव के रहने वाले श्रीकांत प्रसाद (51) सोमवार की शाम धान की रोपाई कराकर रामपुर गौनरिया चौराहा पर बाजार करने गए थे। देर शाम तक घर नहीं लौटे। मंगलवार की सुबह महुआडीह थानाक्षेत्र के चिउरहा खास गांव के पास एक मुर्गी फार्म के पास उनका शव मिला।

शव का गला धारदार हथियार से रेता लग रहा था। महुआडीह पुलिस ने पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई की। इस मामले में पुलिस ने गांव के एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। मृतक की पत्नी शांति देवी, बेटा प्रीतम और दो बेटी शादीशुदा हैं। वह दो जुलाई को सऊदी कमाने जाने वाला था।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें