पथरा। स्थानीय थाना क्षेत्र के तुरकौलिया गांव के पास बुधवार को नहर में डूबने से 55 वर्षीय अधेड़ की मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव निवासी राधेश्याम (55) पुत्र शिवसरन के रूप में हुई है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, राधेश्याम गांव के पास नहर की पुलिया पर बैठे थे। इसी दौरान अचानक मिर्गी का दौरा पड़ने से वह नहर में गिर गए और डूबने से उनकी मौत हो गई। जानकारी होने पर परिजन ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को बुलाया। थानाध्यक्ष जनार्दन प्रसाद ने बताया कि फॉरेंसिक टीम की जांच के बाद पंचनामा भरकर आगे की कार्रवाई की जाएगी। परिजन के अनुसार, राधेश्याम काफी दिनों से बीमार चल रहे थे। परिजन ने पोस्टमार्टम कराने के लिए प्रार्थना पत्र दिया है।