फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: उग्रसेन सेतु पर सड़क हादसे में बाइक सवार अधेड़ की मौत

Sun, 25 Jan 2026 12:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
कपरवार (देवरिया)। स्थानीय गांव स्थित उग्रसेन सेतु पर शनिवार की शाम ट्रक की टक्कर से गोरखपुर जनपद के गोला बाजार निवासी बाइक सवार सुरेंद्र विश्वकर्मा (45) पुत्र पन्नेलाल विश्वकर्मा की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परिजनों को घटना की सूचना दे दी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, गोला बाजार निवासी सुरेंद्र विश्वकर्मा शनिवार को बरहज की तरफ गए थे। शाम में वह घर लौट रहे थे। उग्रसेन पुल पर पहुंचे थे इसी बीच एक ट्रक ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दिया। हादसे की जानकारी होने पर चौराहे के लोग पुल की और दौड़ पड़े। वहीं सूचना मिलने पर सुरेंद्र के परिजन भी कपरवार के लिए चल दिए।
लोगों का यह भी कहना है कि पहिया के नीचे आ जाने के कारण हेलमेट भी चकनाचूर हो गया था। थानाध्यक्ष दिनेश कुमार मौर्य ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर परिवार के लोगों को सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें