फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: मर्चेंट नेवी अफसर के साले ने भी तोड़ा दम, नगर पंचायत के चालक पर केस

Tue, 05 Dec 2023 11:20 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
मझौलीराज के बड़वा टोला के पास बाइक सवार जीजा और साले हुए थे हादसे का शिकार
विज्ञापन



बीआरडी गोरखपुर में चल रहा था घायल का इलाज, जीजा की मौके पर हो गई थी मौत







सलेमपुर। मझौलीराज के बड़वा टोला में हुए हादसे में घायल में घायल मर्चेंट नेवी में अफसर के साले की मौत मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान हो गई। जीजा की मौत घटनास्थल पर ही हो गई थी। पुलिस ने भाटपाररानी नगर पंचायत के चालक पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

सठियांव गांव निवासी 38 वर्षीय जितेंद्र कन्नौजिया मर्चेंट नेवी में अफसर थे। बरईपार गांव निवासी अपने साले मोहित को बाइक से पहुंचाने के लिए ससुराल जा रहे थे। सोमवार की देर शाम को वह मझौलीराज नगर के बड़वा टोला के पास पहुंचे थे कि भाटपाररानी नगर पंचायत के कूड़ा ढोने वाले वाहन ने उनकी बाइक को चपेट में ले लिया। मौके पर जितेंद्र की मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल मोहित की मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई। जितेंद्र के पिता रमायन कन्नौजिया की तहरीर पर पुलिस ने नगर पंचायत के लापरवाह चालक पर केस दर्ज कर लिया है। कोतवाल उमेश कुमार वाजपेई ने बताया कि चालक पर केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें