फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: मेमू निरस्त, कई ट्रेनों के ठहराव प्रभावित

Sat, 26 Sep 2026 12:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। गोरखपुर-गोंडा रेलखंड पर स्वामी नारायण छपिया, मसकनवा, लखपतनगर और मनकापुर स्टेशनों के बीच 18.82 किमी में नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के कारण देवरिया से होकर गुजरने वाली कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। 26 सितंबर को भटनी-अयोध्या और अयोध्या-भटनी मेमू की एक-एक यात्रा निरस्त रहेगी। 10 ट्रेनें बदले मार्ग से चलेंगी। इससे देवरिया सदर और भटनी समेत कई स्टेशनों के ठहराव प्रभावित होंगे।
विज्ञापन

रेलवे की विज्ञप्ति अनुसार, ऑटोमैटिक सिग्नलिंग शुरू करने के लिए 26 सितंबर को दोपहर दो बजे से 27 सितंबर सुबह आठ बजे तक 18 घंटे नॉन इंटरलॉकिंग कार्य होगा। इसके बाद सुबह आठ से 11 बजे तक तीन घंटे का टेस्टिंग ब्लॉक रहेगा। 27 सितंबर को भटनी-अयोध्या मेमू भटनी से 60 मिनट की देरी से रवाना होगी।
मार्ग परिवर्तन के कारण ट्रेन संख्या 14674 के देवरिया सदर और भटनी समेत कई स्टेशनों पर ठहराव नहीं होंगे। ट्रेन संख्या 15949, 02563, 02569, 02570 और 02564 बदले मार्ग से चलेंगी और देवरिया सदर नहीं आएंगी। वहीं 15909 के देवरिया सदर व भटनी, 15707 के देवरिया सदर, 19601 के देवरिया सदर तथा 14673 के देवरिया सदर व भटनी के ठहराव प्रभावित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेलवे ने यात्रियों को ट्रेनों के निरस्तीकरण, मार्ग परिवर्तन और समय में बदलाव की जानकारी एसएमएस से देने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें