बरहज। परसियां चौबे गांव में प्रस्तावित सीसी सड़क के साथ नाली निर्माण कराने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने ब्लॉक मुख्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया। सपा लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव अर्जुन सिंह के नेतृत्व में ग्रामीणों ने बीडीओ अमित मिश्र को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने बताया कि गांव में करीब 200 मीटर लंबी सीसी सड़क प्रस्तावित है मगर नाली नहीं होने से घरों का गंदा पानी जगह-जगह भर रहा है। इससे आवागमन में परेशानी होती है। ग्रामीणों ने सड़क के साथ नाली बनवाकर जलनिकासी की समस्या दूर कराने की मांग की। इस दौरान राजेंद्र यादव, सतीश यादव, सीताराम समेत अन्य मौजूद रहे। संवाद