फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: प्रेमी का रिश्ता दूसरी जगह तय होने पर प्रेमिका पहुंची घर, किया हंगामा

Fri, 20 Nov 2026 12:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
बरहज। प्रेमी की शादी दूसरी जगह तय होने की जानकारी मिलते ही प्रेमिका उसके घर पहुंच गई और हंगामा करने लगी। उसने शादी कहीं और होने पर जान देने की धमकी भी दी। इससे युवक के परिवार में अफरा-तफरी मच गई। मामला कस्बे में चर्चा का विषय बना रहा। सूचना मिलने पर पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने बुलाया है।
विज्ञापन

मामला नगर के दो अलग-अलग वार्डों का है। मोहल्ले के लोगों के अनुसार, युवक और युवती के बीच लंबे समय से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। इस बीच युवक के परिजन ने उसका रिश्ता दूसरी जगह तय कर दिया। इसकी जानकारी युवती को हुई तो वह युवक के घर पहुंच गई। वहां उसने शादी दूसरी जगह करने पर नाराजगी जताई और जान देने की धमकी देने लगी।
विज्ञापन

इस संबंध में प्रभारी सीओ राजेश चतुर्वेदी ने बताया कि दोनों पक्षों से मामले की जानकारी लेकर विधिक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है।
.
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें