किसान और मजदूर के परिवार को मदद के लिए सौंपा ज्ञापन
बरहज। बिजली गिरने से क्षेत्र के महेन गांव निवासी बलिराज की और पैना के राजकुमार की नदी में डूूबने से मौत को लेकर सपाइयों ने एसडीएम सुनील कुमार सिंह को बुधवार को पत्रक सौंपा। सरकार से मृतकों के परिजनों को आर्थिक मदद दिलाने की मांग की गई।
बुधवार को सपा नेता विजय रावत और संजय पासवान के नेतृत्व में कार्यकर्ता मॉस्क और सोशल डिस्टेंसिंग में तहसील पहुंचे। जहां एसडीएम को ज्ञापन दिया। दिए ज्ञापन में कहा गया है कि मंगलवार की दोपहर बारिश के दौरान बिजली की चपेट मेें आ जाने से बलिराज और उनकी गाय की मौत हो गई थी। दूसरी ओर चार दिन पूर्व पैना गांव निवासी राजकुमार कुछ साथियों के साथ नदी किनारे मछली पकड़ने गया था। जहां डूबने से उसकी मौत हो गई थी। कार्यकर्ताओं ने गरीब परिवारों को आपदा राहत कोष से आर्थिक मदद दिलाने की मांग किया है। इस दौरान अंकित यादव, विकास यादव, शुभम, इमामुद्दीन खान आदि मौजूद रहे।