फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्लेटफार्म के विस्तार के लिए सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
प्लेटफार्म के विस्तार के लिए सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन

भाटपार रानी। रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक के विस्तारीकरण और ऊंचा करने के लिए नगर के लोगों ने मंगलवार को समाजसेवी दयानंद भाई के नेतृत्व में रेल मंत्री को संबोधित ज्ञापन स्टेशन अधीक्षक को सौंपा।
विज्ञापन

ज्ञापन में उन्होंने बताया है कि भाटपाररानी रेलवे स्टेशन का प्लेटफार्म नंबर एक का विस्तार करना जनहित मे बहुत जरूरी है। अप साइड से आने वाली लंबी ट्रेनों की आधी बोगियां बिना प्लेटफार्म के ही खड़ी होती हैं। यात्रियों को उतरने और चढ़ने में अनेक तरह की परेशानियां झेलनी पड़ती है। यह परेशानी यात्री वर्षों से झेलते चले आ रहे हैं। सबसे ज्यादा परेशानी महिलाओं और बच्चों तथा बुजुर्गों व दिव्यांगों को होती है। कई बार चढ़ने उतरने में दुर्घटनाएं भी हो चुकी हैं। परंतु रेल प्रशासन का ध्यान इस तरफ नहीं जा रहा है। उन्होंने रेल मंत्री से प्लेटफार्म नंबर एक के विस्तारीकरण और ऊंचा करने की मांग की है। इस दौरान नवीन ठाकुर, रामध्यान पांडेय, जगन्नाथ सिंह, राम सुभग उर्फ सोखा भाई, परमहंस प्रजापति, रामदयाल, शिव शंकर, रामनरेश, विजय बहादुर चौरसिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें