फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेगा कैंप आयोजित कर पटरी व्यवसायियों को दिया जाएगा लोन

विज्ञापन
विज्ञापन
मेगा कैंप आयोजित कर पटरी व्यवसायियों को दिया जाएगा लोन
विज्ञापन

देवरिया। पटरी व्यवसायियों को आसान किस्तों में लोन मुहैया कराने के लिए 15 मार्च से 30 अप्रैल तक विशेष अभियान चलाया जाएगा। इस बीच पीएम स्वनिधि योजना के तहत 14 और 15 मार्च को मेगा कैंप भी आयोजित होगा।
विज्ञापन

शनिवार को समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने प्रथम ऋण वापस कर चुके लाभार्थियों को 20 हजार रुपये ऋण देने के लिए सभी नगर निकायों में विशेष कैंप आयोजित करने का निर्देश दिया। बैंकों को निर्देशित किया कि पोर्टल पर लंबित समस्त आवेदनों का निस्तारण कैंप के दौरान ही कर लें। बैठक में परियोजना अधिकारी डूडा, अधिशासी अधिकारी देवरिया व गौरा बरहज, अग्रणी जिला प्रबधंक सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, शहर मिशन प्रबंधक डूडा, जिला समन्वयक भारतीय स्टेट बैंक, पंजाब नेशनल बैंक के प्रबंधक मौजूद रहे। पीओ डूडा विनोद कुमार मिश्र ने बताया कि जिले में पथ विक्रेताओं के पंजीकरण का लक्ष्य 8382 निर्धारित है। उसके स्थान पर 8402 पथ विक्रेताओं का पंजीकरण किया जा चुका है। जनपद में 10,000 रुपये ऋण वितरण का लक्ष्य 5373 है। उसके स्थान पर 5974 लोगों को ऋण स्वीकृत हुए हैं। इनमें 5729 पथ विक्रेताओं को ऋण दिया जा चुका है। शेष 245 स्वीकृत आवेदनों का ऋण वितरण कराया जाना है। दस हजार का प्रथम ऋण वापस कर चुके लाभार्थियों की संख्या 1626 है जो कि 20 हजार रुपये ऋण के लिए पात्र हो गए हैं। द्वितीय ऋण के लिए अबतक 48 पथ विक्रेताओं ने आवेदन किया है। इनमें 22 स्वीकृत व 14 ऋण वितरित किए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें