फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज : सुरक्षा में चूक की जांच तेज

Wed, 06 Aug 2025 11:36 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
एमसीएच विंग में तैनात सुरक्षा कर्मी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में मंगलवार को एक सनसनीखेज घटना ने सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी है। एमसीएच विंग के द्वितीय तल पर एक युवक असलहा लेकर पहुंच गया था। रोकने की कोशिश पर वह सुरक्षाकर्मी से उलझ गया और मौके से भाग निकला।
अब पुलिस उसकी पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने भी इस मामले की जांच तेज कर दी है। वह यह पता लगाने में जुटी है कि सुरक्षा में चूक कैसे हुई। इस घटना ने मेडिकल कॉलेज में सुरक्षा इंतजाम पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
विज्ञापन

परिसर में मरीजों के साथ अराजकतत्वों का जमावड़ा बढ़ रहा है, जबकि सुरक्षाकर्मी कई बार निर्धारित स्थान पर मौजूद नहीं रहते। मंगलवार को हुई घटना के बाद प्रधानाचार्य डॉ. राजेश बरनवाल ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि किसी भी हाल में अराजकतत्वों का प्रवेश रोका जाए।
जानकारी के अनुसार, मंगलवार को एक युवक असलहा लेकर पहुंच गया था। वह पहली मंजिल से दूसरी मंजिल पर पहुंच गया। यह देख वहां तैनात एक सुरक्षा कर्मी ने उसे रोकने की कोशिश की, मगर वह नही रुका।
कुछ ही दूर आगे बढ़ा कि मेडिकल काॅलेज के सुरक्षाकर्मियों ने उसे रोक लिया और असलहा लेकर जाने से मना करते हुए नीचे उतर जाने की बात कही। इस युवक सुरक्षाकर्मियों से उलझ गया। कर्मचारियों ने इसकी सूचना मेडिकल काॅलेज के प्राचार्य को दी। कुछ ही देर में मेडिकल काॅलेज के सुरक्षा प्रभारी डाॅ. एसएस द्विवेदी सुरक्षाकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे, तब तक युवक भाग निकला।
इस घटना के बाद मेडिकल कॉलेज प्रशासन सकते में आ गया। प्राचार्य डॉ. राजेश बरनवाल ने सुरक्षाकर्मियों को कड़े निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि अराजकतत्वों के प्रवेश पर पूर्णत: रोक लगाने का कार्य करें।
विज्ञापन

इधर, बुधवार को मेडिकल चौकी इंचार्ज एसआई धर्मेंद्र कुमार ने सुरक्षाकर्मियों से पूछताछ की और परिसर में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले। पुलिस का दावा है कि फुटेज से जल्द ही युवक की पहचान कर ली जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें