फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: दो घंटे में पकड़ी गई बिजली चोरी, केस

Wed, 06 Aug 2025 11:34 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रुद्रपुर। बिजली निगम की ओर से बुधवार को मास रेड अभियान के तहत सघन चेकिंग की गई। अधिकारियों ने चार वार्डों में दो लोगों पर बिजली चोरी करने के आरोप में केस दर्ज कराया और बकाया होने पर 70 कनेक्शन काटे। बिजली निगम की जांच से अवैध कनेक्शनधारियों में हड़कंप मच गया।
बिजली निमग के एक्सईएन ऋषिकेश सिंह यादव ने बताया कि जांच टीम ने तहसील फीडर के पूर्वी तिवारी टोला, गोला वार्ड, चौहट्टा वार्ड, पकड़ी वार्ड में ।85 घरों की बिजली चेकिंग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो उपभोक्ता को बिजली की चोरी करते पकड़ा गया। 70 घरों का बिजली बिल करीब 20 लाख रुपये बकाया था, जिनका कनेक्शन काट दिया गया।
चेकिंग के दौरान दो लाख रुपये बकाये की भी वसूली की गई। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में चार टीमों को चेकिंग में लगाया गया था। जांच में बिजली बिल सुधार करने की भी शिकायतें मिलीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें