फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सार्वजनिक अवकाश में भी देना होगा एमडीएम

Sun, 29 May 2016 11:22 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया
विज्ञापन
सलेमपुर के प्राथमिक विद्यालय बंजरिया में लटक रहा ताला
विज्ञापन
परिषदीय विद्यालयों के बच्चों को रविवार और सार्वजनिक अवकाश के दिन भी मध्याह्न भोजन खिलाना है। बीएसए ने तीन दिन पूर्व सभी बीइओ को शासन के आदेश पर चिट्ठी जारी की है। बावजूद इसके रविवार को तहसील के सभी विद्यालयों पर ताला बंद रहा। चार दिनों से एमडीएम के लिए लखनऊ से मोबाइल पर आने वाला कॉल भी नहीं आ रहा है। 
विज्ञापन


गर्मी की छुट्टी में भी परिषदीय विद्यालय के बच्चों को एमडीएम खिलाने के लिए शासन ने आदेश जारी किया है। लेकिन अधिकतर विद्यालयों में एमडीएम खाने के लिए बच्चे नहीं जा रहे हैं। इससे यह योजना पूरी तरह फ्लॉप साबित हो रही है। शासनादेश का हवाला देते हुए बीएसए मनोज मिश्र ने जिले के सभी बीइओ को रविवार और सार्वजनिक अवकाश के दिन भी बच्चों को एमडीएम खिलाने के लिए पत्र जारी किया है। लेकिन सलेमपुर, लार, भटनी और भागलपुर ब्लॉक के शिक्षकों को इसकी जानकारी नहीं है

इसकी वजह से प्राथमिक विद्यालय बंजरिया, प्राथमिक विद्यालय नदावरघाट, प्राथमिक सेमराघुसरी, प्राथमिक बरसीपार समेत लार, भागलपुर, सलेमपुर और भटनी ब्लॉक के सभी विद्यालयों पर रविवार को ताला बंद रहा और एमडीएम नहीं बना। सलेमपुर के बीइओ विनोद त्रिपाठी ने बताया कि अवकाश के दिन भी बच्चों को एमडीएम खिलाने के लिए पत्र आया है। इसकी जानकारी अभी नहीं दी जा सकी है। जल्द दे दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें