खुखुंदू। थाना क्षेत्र के एक गांव की विवाहिता को पति ने पहले मारपीट कर घर से निकाल दिया। अब मोबाइल फोन पर गालियां देते हुए छोड़ने की धमकी दे रहा है। विवाहिता का आरोप है कि पति रिश्तेदारियों में भी फोन कर सबको गालियां दे रहा है। इधर दो बार आया है और बच्चे को ले जाने की धमकी दे रहा है।
खुखुंदू थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती की शादी तीन साल पहले बस्ती में एक युवक से हुई। उसी बीच युवक विवाहिता को दो माह के लिए मुंबई ले गया। जहां विवाहिता गर्भवती हो गई। उसके बाद पति ने उसे बेरहमी से पिटाई कर भगा दिया। विवाहिता मायके में रहती है। पति उसे और बच्चे को खर्च नहीं देता है। अब जब विवाहिता मायके में रह रही है तो पति पहले विवाहिता और उनके रिश्तेदारों को मोबाइल फोन के जरिये गालियां दे रहा है। इधर दो बार आकर मारने-पीटने और बच्चे को ले जाने की धमकी दी है। थानेदार दिग्विजय सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच कर कार्रवाई होगी। संवाद