खुखुंदू। क्षेत्र के बहोरवां मिश्र गांव की चिंता देवी का आरोप है कि ससुराल वाले दहेज में और रुपये की मांग कर रहे हैं। मांग पूरी नहीं होने पर बृहस्पतिवार की दोपहर में पति ने उसकी पिटाई कर दी।
इलाज के लिए अस्पताल जाते समय ससुर ने भी रास्ते में घेरकर उसकी पिटाई की। पीड़िता ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार, बहोरवां मिश्र गांव में चिंता देवी की पति चंदेश्वर प्रसाद के साथ चार साल पहले शादी हुई। चिंता देवी ने बताया कि शादी के समयदहेज भी दिया गया। फिर भी पति से लेकर अन्य ससुराल वाले दहेज में और रुपये की मांग करने लगे। मांग पूरी नहीं होने पर ससुरालियों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। दो बच्चे भी हैं।
इंस्पेक्टर कल्याण सिंह सागर ने बताया कि तहरीर मिली है। पति और ससुर की तलाश की जा रही है। संवाद