बरियारपुर। थाना क्षेत्र के सोहनीपार गांव में दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को प्रताड़ित कर मारपीट करने और घर से निकालने का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पति और सास समेत चार लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन
रिंकू देवी की शादी करीब चार साल पहले सोहन प्रसाद से हुई थी। आरोप है कि 12 नवंबर की रात पति, सास और दो ननदों ने दहेज की मांग को लेकर गाली-गलौज की और कमरे में बंद कर मारपीट की। जान से मारने की धमकी देकर उसे घर से निकाल दिया। सीओ सलेमपुर गौरव सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। संवाद