देवरिया। कलेक्ट्रेट में मंगलवार को आयोजित जिला पोषण समिति की बैठक में डीएम मधुसूदन हुल्गी ने पोषण एवं बाल विकास से जुड़ी गतिविधियों की समीक्षा की। उन्होंने स्वास्थ्य एवं पोषण सेवाओं की नियमित निगरानी के निर्देश दिए।
डीएम ने बैठक में सीडीपीओ को निर्देशित किया गया कि अपने-अपने क्षेत्रों में 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके अथवा 01 जनवरी 2027 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले सभी पात्र युवाओं का फॉर्म-6 भरवाकर मतदाता सूची में नाम दर्ज कराना सुनिश्चित करें, ताकि कोई भी पात्र युवा मतदाता बनने से वंचित न रहे।
उन्होंने आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और एएनएम को नियमित होम विजिट करने तथा लाभार्थियों की स्थिति पर लगातार नजर रखने के निर्देश दिए। विभागीय समीक्षा में प्रस्तुत किए जाने वाले आंकड़े वास्तविक एवं अभिलेखों के अनुरूप होने चाहिए। इसमें लापरवाही बर्दास्त नहीं की जाएगी।
उन्होंने निर्देशित किया कि आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने के लिए अभिभावकों एवं आमजन को जागरूक किया जाए। संवाद