फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: एचआईवी पॉजिटिव से कराई शादी, विवाहिता संक्रमित, घर से निकाला

Wed, 20 Nov 2024 02:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। एचआईवी पॉजिटिव युवक की परिजनों ने उसकी बीमारी छिपाकर एक युवती से शादी करा दी। इसके बाद ससुराल पहुंचने पर दवा कराने के नाम पर मायके से पैसा मांगने को लेकर युवती को प्रताड़ित करने लगे।
विज्ञापन

गर्भवती होने पर जांच में महिला भी एचआईवी संक्रमित पाई गई। पति का इलाज के लिए परिजनों ने दो लाख रुपये की मांग की थी। इतना ही नहीं महिला के जेवर छीनकर मारपीट कर मासूम बच्चे के साथ मायके भेज दिया। भलुअनी थाना क्षेत्र के एक गांव के व्यक्ति ने सलेमपुर इलाके के एक गांव में दहेज देकर अपनी बेटी की शादी की। शादी से पूर्व युवक एचआईवी संक्रमित था, लेकिन उसके बड़े भाईयों, मां और मौसा ने छिपाकर शादी करा दी।
ससुराल पहुंचने पर महिला से पति का इलाज कराने के नाम पर मायके से दो लाख रुपये की मांग करने का दबाव डालने लगे। बीमारी पूछने पर वह लोग नहीं बताते थे। इस दौरान महिला गर्भवती हो गई। जांच में पता चला कि पति के संक्रमित होने के चलते वह वह भी एचआईवी की चपेट में आ गई है।
विज्ञापन

30 अक्तूबर को गोरखपुर के एक अस्पताल में उसने एक बच्चे को जन्म दिया। एचआईवी संक्रमित होने के बाद ससुराल वाले उसे देखने तक नहीं आए और बुलाने पर वह फोन पर धमकी देने लगे। पति ने भी अस्पताल पहुंचकर ससुराल न आने की धमकी दी। पुलिस ने ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें