फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: झमाझम बारिश से शहर से गांव तक कई सड़केें पानी में डूबीं

Tue, 29 Jul 2025 11:45 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
शहर के भुजौली कालोनी में गैस गोदाम के पास वाली सड़क पर जलभराव
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। झमाझम बारिश से सड़कें कीचड़ से सन गई हैं। इससे राह चलना मुश्किल हो रहा है। यह हाल शहर से लेकर कस्बों तक हर जगह का है। जिला मुख्यालय पर कई मोहल्लों में बारिश के चलते सड़कें कीचड़ से सन गई हैं।
शहर के रामनाथ देवरिया, शिवपुरम काॅलोनी, दानोपुर, रामगुलाम टोला पूर्वी में मोहल्ले में कुछ सड़कों पर लोगों का चलना मुश्किल हो गया है। कठिनईया नई बस्ती में रहने वाले शिक्षक उदयभान शर्मा ने बताया कि रुद्रपुर रोड से घर तक सड़क पर चलना मुश्किल हुआ है। बाइक से चलने पर कीचड़ में फंसने का डर बना रहता है। पैदल सड़क से होकर गुजरना बेहद मुश्किल है। भुजौली काॅलोनी में गैस गोदाम के बगल वाली सड़क पर पानी भरा है। सड़क पर गिट्टियां दिख रही हैं। इधर से होकर राहगीरों का गुजरना आसान नहीं है। रामगुलाम टोला पूर्वी में 30 फीट वाली सड़क से मारकंडेय तिवारी के घर तक खड़ंजा रास्ते पर कीचड़ पसर गया है।
विज्ञापन

इससे राह चलना कठिन हो गया है। मारकंडेय ने बताया कि रास्ता कीचड़युक्त होने से बच्चों और महिलाओं को काफी दिक्कत हो रही है।
प्रतापपुर संवाद के अनुसार, चकिया कोठी चौराहा से पड़री बाजार तक करीब चार किमी सड़क जगह-जगह टूटकर गड्ढे में बदल हो चुकी है। बारिश के चलते सड़क कीचड़ से सन गई है। जगह-जगह जलभराव हो गया है। पड़री बाजार स्थित गेट के सामने जलभराव हो गया है।
विज्ञापन

करीब 50 मीटर सड़क पानी में डूबी हुई है। प्राथमिक विद्यालय करजनिया से प्राथमिक विद्यालय खेमीपुर तक तकरीबन एक किलोमीटर कच्ची सड़क आजादी के बाद अब तक पिच होने की राह ढूंढ रही है। हल्की बारिश में इस सड़क की स्थिति बद से बदतर हो जा रही है। भेड़वा से छपिया बघेल होते हुए खेमीपुर तक जाने वाली पिच सड़क टूटने जलजमाव की स्थिति बनी है। तरकुलवा संवाद के अनुसार नगर पंचायत पथरदेवा में पथरदेवा- सिधावें रोड पर इफको गोदाम से लेकर पश्चिम चौराहे तक सड़क पर दो फीट तक पानी भरा है। इससे राहगीरों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पथरदेवा विकास खंड के कौलाचक गांव में बाबूपट्टी माइनर के पुल के पास से ग्राम प्रधान अबरार अहमद के घर जाने वाली सड़क पर जल जमाव की स्थिति बनी हुई है, जिससे ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसी तरह तरकुलवा विकास खंड के ग्राम पंचायत नारायणपुर में मुख्य चौराहे पर से गांव में जाने वाली सड़क पर लगभग पचास मीटर तक एक फिट कीचड़ और पानी भरा हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें