फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कई बूथों पर ईवीएम खराब, मतदान रुका

Sat, 04 Mar 2017 11:36 PM IST
देवरिया
विज्ञापन
देर रात तक जमा होती रही ईवीएम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
देवरिया/भाटपाररानी। जिले की सातों सीटों पर कई बूथों पर ईवीएम दगा दे गए। इन्हें बदलने में घंटों लग गए। ऐसे में कई बूथों पर कहीं एक घंटे तो कहीं आधे घंटे तक मतदान ठप रहा। कुछ बूथों पर रिपेयरिंग के बाद मतदान शुरू हुआ। इससे मतदान कर्मी और मतदाता दोनों को परेशानी उठानी पड़ी। इससे इन बूथों से कई मतदाता बिना वोट डाले चले गए।
विज्ञापन


चुनाव के लिए जिला प्रशासन ने काफी तैयारी की थी। मतदान शुरू होते ही ईवीएम की हकीकत सामने आने लगी। जनपद के सातों विधानसभा क्षेत्र के कई बूथों पर ईवीएम खराब निकले। सदर विकास खंड के बूथ-04 सवना पर पोलिंग एजेंट के पहुंचने पर ईवीएम की सेटिंग की गई लेकिन जब इस्तेमाल की बारी आयी तो काम ही नहीं किया। दो घंटे बाद जिला मुख्यालय से दूसरा ईवीएम पहुंचा तो मतदान शुरू हुआ।

सलेमपुर विधानसभा से धरमेर के बूथ-293 कंट्रोल यूनिट खराब थी। इसे एक घंटा बाद ठीक किया गया। सदर विधानसभा के बूथ-68 करमाजीतपुर, बूथ-78 पाननकुंडा, पथरदेवा विधानसभा के बूथ-223 देवकुआं, भाटपाररानी के बूथ-304 के गौतुहवा, रामपुर कारखाना के बूथ-334 असना, बूथ 314 भरौली, देवरिया सदर के बूथ-59 खैरटिया, पथरदेवा विधानसभा के हेतिमपुर में ईवीएम की खराबी के चलते मतदान एक से दो घंटे तक प्रभावित रहा।
विज्ञापन



सलेमपुर क्षेत्र के बूथ-104 बीएन इंटर कॉलेज मझौली में ईवीएम खराब हो गया। आधे घंटे तक मतदान प्रभावित रहा। सलेमपुर विधानसभा के तिलौली बूथ-269 पर भी ईवीएम खराब  हो गई। मरम्म्त में 40 मिनट लग गए। इसके बाद मतदान शुरू हुआ। भाटपाररानी संवाददाता के अनुसार सर्वोदय इंटर कॉलेज बखरी मतदान केंद्र पर ईवीएम में कुछ खराबी आ गई।

पीठासीन अधिकारी ने बताया कि मतदान आधा घंटे देर  से आरंभ हो पाया। बेलपार मतदान केंद्र पर भी कुछ देर बाद मतदान आरंभ हुआ।  प्रतापपुर, रामपुर, फुलवरिया, बंगरूआ, रहीमपुर, पडरी, बेलपार, मेहरौना, छपिया, भेापतपुरा, बंगरा, सहित सैकड़ों मतदान केंद्रों पर मतदाता उस समय बैरंग वापस लौट गए जब बूथ पर उनके नाम के आगे विलोपित मुहर लगा दी गई थी। छपिया बूथ-300, भोपतपुरा बूथ पर 194, लोगों सहित हाता, सिरसिया, सहित सैकड़ों बूथों पर मतदाताओं के नामों को विलोपित कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें