फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनरेगा में सुस्ती पर रोज लगेगी जिम्मेदारों की क्लास

विज्ञापन
विज्ञापन
मनरेगा में सुस्ती पर रोज लगेगी जिम्मेदारों की क्लास
विज्ञापन

सीडीओ हर शाम करेंगे मनरेगा कार्यों के प्रगति की समीक्षा
पांच ब्लॉकों के बीडीओ व एपीओ से लिया जाएगा स्पष्टीकरण
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। मनरेगा के कार्यों में सुस्ती बरतना जिम्मेदारों पर भारी पड़ेगा। उन सभी ब्लॉकों व ग्राम पंचायतों की कुंडली खंगाली जा रही है जहां मनरेगा की प्रगति बेहद खराब है। वर्षों पहले काम शुरू तो करा दिए गए लेकिन समय रहते पूरा नहीं किया गया। इन ब्लॉकों की सूची मनरेगा सेल की ओर से सीडीओ के पास भेजी जा रही है। सोमवार से सीडीओ खराब प्रगति वाले पांच ब्लॉकों के बीडीओ व एपीओ के साथ रोजाना बैठक करेंगे। समीक्षा के बाद जवाबदेही तय करते हुए जिम्मेदारों पर कार्रवाई की जाएगी।
जनपद में तमाम ऐसी ग्राम पंचायतें हैं जहां लक्ष्य के सापेक्ष मानव दिवस का सृजन नहीं हो पाया है। कुछ गांवों में मनरेगा का काम तो शुरू है लेकिन मजदूरों की संख्या सीमित रखी गई है। मजदूरी और मैटेरियल के बिल भुगतान में विलंब हो रहा है। ग्राम पंचायतों में मनरेगा के कार्यों की रिपोर्ट रोजाना सीडीओ के पास भेजी जाती है। मासिक समीक्षा बैठकों में चेतावनी के बावजूद प्रगति में सुुधार नहीं होने पर सीडीओ ने रोजाना पांच ब्लॉकों के बीडीओ व एपीओ के साथ बैठक करने का फार्मूला तैयार किया है।
विज्ञापन

इनसेट
वर्षों से अधूरे हैं तीन हजार निर्माण कार्य
जनपद की विभिन्न ग्राम पंचायतों में मनरेगा से कराए जा रहे करीब तीन हजार से अधिक काम वर्षों से अधूरे हैं। कई जगह निर्माण कार्य 90 फीसदी पूरा होने के बावजूद जिम्मेदार लटकाए हुए हैं। सौ से अधिक आंगनबाड़ी भवनों का निर्माण पूरा होने के बाद भी संबंधित विभाग को हैंडओवर नहीं किए गए हैं।
इनसेट
25 को दी गई है प्रतिकूल प्रविष्टि
मनरेगा की प्रगति सत्र आरंभ के साथ ही सुस्त चल रही है। पौधरोपण के लिए गड्ढा खुदाई का कार्य भी समय से पूरा नहीं हो पाया। मिट्टीकरण के काम में भी तमाम ब्लॉक सुस्ती बरत रहे हैं। इसे गंभीरता से लेते हुए सीडीओ ने बीडीओ, एपीओ, तकनीकी सहायक समेत करीब 25 अधिकारी कर्मचारियों को प्रतिकूल प्रविष्टि जारी किया है। कई से स्पष्टीकरण भी मांगे गए हैं।
विज्ञापन

वर्जन
मासिक बैठकों में चेतावनी के बावजूद कुछ ब्लॉकों में मनरेगा कार्यों की प्रगति में सुधार नहीं हो रहा था। ऐसे ब्लॉकों की मॉनिटरिंग रोजाना की जाएगी। मैं हर रोज शाम छह बजे संबंधित पांच ब्लॉकों के बीडीओ व एपीओ के साथ समीक्षा बैठक करूंगा।
-शिवशरणप्पा जीएन, सीडीओ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें