फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: अश्विनी को प्रेमिका के साथ भागते देखा था मन्नू ने, इसलिए हुई हत्या

Sat, 18 Oct 2025 01:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। बनकटा थाना क्षेत्र के कोठिलवा गांव निवासी मन्नू यादव की हत्या का पुलिस ने शुक्रवार को पर्दाफाश कर दिया। वारदात में शामिल मुख्य आरोपी अश्विनी और उसके दोस्त पंकज जायसवाल को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिए गए।
वारदात में प्रयुक्त चाकू और खून से सने कपड़े भी पुलिस ने बरामद कर लिया है। पुलिस के अनुसार, हत्या की वजह प्रेमिका को लेकर भागते समय सिर्फ मन्नू ने देखा था और उसके भाई को बता दिया था। दूसरे दिन पकड़े जाने के बाद दोनों गांव आए तो अश्विनी के सामने उसकी प्रेमिका की पिटाई उसके भाई ने बेरहमी से की। यह बात अश्विनी को नागवार लगी और उसी दिन मन्नू की हत्या की योजना बना लिया था।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, कोठिलवा गांव निवासी 20 वर्षीय मन्नू यादव को गांव का दोस्त अश्विनी घर से बुलाकर सोमवार की शाम को ले गया। देर रात तक मन्नू घर नहीं लौटा तो परिजन परेशान हो गए। मंगलवार को सुबह सकी लाश भाटपाररानी थाना क्षेत्र के बरईपार बाबू गांव के पोखरे के पास खून से सनी हुई मिली थी। मन्नू की बहन की तहरीर पर पुलिस ने अश्विनी पर हत्या का केस दर्ज किया था।
वारदात स्थल के पास से शराब की खाली बोतल, बिरयानी और तीन जोड़ी चप्पल मिले थे। एएसपी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि अश्वनी गुप्ता का गांव के एक युवती से प्रेम प्रसंग चलता था।
कुछ दिन पहले प्रेमिका को लेकर भाग गया था। दोनों को जाते हुए मन्नू ने देख लिया था। मन्नू ने युवती के भाई को इसकी जानकारी दे दी थी। युवती के भाई की घेराबंदी के बाद दोनों घर लौटना पड़ा था। अश्विनी के सामने ही भाई ने बहन की बेरहमी से पिटाई कर दी थी। यह बात अश्विनी को नागवार लगी और मन्नू की वजह से सब कुछ होने की बात कही।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, इसको लेकर मन्नू से बीच में मनमुटाव भी हुआ। बार-बार मन्नू अश्विनी पर युवती से बात नहीं करने का दबाव बना रहा था। मन्नू को रास्ते से हटाने के लिए अश्विनी ने अपने दोस्त भाटपारानी थाना क्षेत्र के बहियारी बघेल गांव निवासी पंकज जायसवाल के साथ हत्या की योजना बनाई।
मन्नू को विश्वास में लेने के बाद उसे भाटपाररानी के बरईपार बाबू के पोखरे के किनारे ले गए और दोनों ने चाकू से गोदकर हत्या कर दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें