मनबढ़ों ने वाहन पर किया पथराव
बरहज। क्षेत्र के रामजानकी मार्ग पर कुछ लोगों ने सोमवार को पथराव कर पिकअप का शीशा तोड़ दिया। वाहन स्वामी ने घटना की शिकायत पुलिस से की है।
सतरांव गांव निवासी पिंटू जायसवाल सुबह पिकअप चालक मुलायम के साथ लार कस्बा गए थे। वाहन स्वामी का आरोप है कि चालक सामान खाली कर वाहन लेकर वापस आ रहा था।
इसी बीच पैना-नरसिंहडांड़ गांव के पास कुछ मनबढ़ों ने वाहन पर पथराव कर दिया। वाहन का शीशा टूट गया। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर टीजे सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी कर कार्रवाई की जाएगी।