फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा उम्मीदवार डॉ. कफील ने किया नामांकन

विज्ञापन
डॉ. कफील खान ने नामांकन पत्र दाखिल किया। - फोटो : DEORIA
विज्ञापन
सपा उम्मीदवार डॉ. कफील ने किया नामांकन
विज्ञापन

देवरिया। विधान परिषद चुनाव की प्रक्रिया के तहत सोमवार को एक पर्चा दाखिल किया गया। सपा प्रत्याशी के रूप में डॉ. कफील खान ने नामांकन पत्र दाखिल किया। वहीं दो लोगों ने नामांकन पत्र लिया। अब तक भाजपा, सपा, आम आदमी पार्टी व निर्दल समेत बारह लोगों ने नामांकन के लिए पर्चे लिए हैं। नामांकन स्थल पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव के नामांकन के लिए एक दिन बचा है। इसके साथ ही चुनाव के लिए सरगर्मी तेज हो गई है। सोमवार को सपा उम्मीदवार डॉ. कफील, एमएलसी रामसुंदर दास एडवोकेट सहित दो लोगों के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचे। वह दक्षिणी गेट से होते डीएम के न्यायालय कक्ष में पहुंचे और जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी आशुतोष निरंजन को नामांकन पत्र सौंपा। वहीं एडीएम प्रशासन कुंवर पंकज से कुशीनगर जिले के ग्राम पटहेरवा निवासी विजय प्रकाश श्रीवास्तव ने भारतीय कृषक दल से नामांकन के लिए पर्चा लिया।
विज्ञापन

इसी प्रकार देवरिया ब्लॉक के परसिया मिश्र निवासी अशोक मिश्र ने राष्ट्रीय पंचायतीराज प्रधान संघ से नामांकन के लिए पर्चा लिया। कलेक्ट्रेट के दक्षिण गेट से लेकर नामांकन स्थल तक बैरिकेडिंग की गई है। गेट बंद रहा और छोटे गेट से लोगों को जाने की अनुमति थी। यहां पर सुरक्षा कर्मी तैनात रहे। इसके अलावा कलेक्ट्रेट परिसर में भी सुरक्षा कर्मी मुस्तैद रहे।
डॉ. कफील पर दर्ज हैं पांच मुकदमे
देवरिया। विधान परिषद चुनाव में सपा प्रत्याशी डॉ. कफील खान पेशे से चिकित्सक हैं। इनकी पत्नी डॉ. शाबिस्ता खान भी चिकित्सक हैं। डॉ. कफील पर पांच मुकदमे दर्ज हैं। सपा प्रत्याशी और उनकी पत्नी केे बैंक खातों में लाखों रुपये हैं। डॉ. कफील के पास 80 और उनकी पत्नी के पास 60 हजार रुपये नकद हैं। ये लग्जरी वाहन के स्वामी हैं। करीब एक लाख 17 हजार के आभूषण तथा पत्नी के पास साढ़े चौदह लाख रुपये के जेवर है। डॉ. खान के पास एक लाख रुपये का मोबाइल फोन है।
गोरखपुर में दो स्थानों पर आवासीय मकान और जमीन है। यूनियन बैंक से 67 लाख रुपये का ऋण है। पत्नी ने भी मेडिकल मशीन क्रय के नाम पर बैंक आफ इंडिया से 61 लाख रुपये का कर्ज लिया है। डॉ. कफील के खिलाफ पांच मुकदमे हैं। इसमें सिविल लाइंस अलीगढ़, गुलहरिया गोरखपुर, कैंट गोरखपुर, कोतवाली बहराइच, जनकपुरी दिल्ली थाने में केस दर्ज है। धोखाधड़ी, जानलेवा हमला सहित अन्य आरोपों में केस दर्ज हैं। मामले न्यायालय में विचाराधीन हैं।
विज्ञापन

नामांकन के लिए जुटेंगे दिग्गज
देवरिया। एमएलसी चुनाव की प्रक्रिया के तहत नामांकन का अंतिम दिन मंगलवार को है। इस दिन भाजपा प्रत्याशी डॉ. रतन पाल सिंह का नामांकन होना है। इसके लिए भाजपा नेता व कार्यकर्ता उत्साहित हैं। भाजपा प्रत्याशी के नामांकन में पार्टी के आसपास के जिले के दिग्गज व राजनैतिक महारथी जुटेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें