फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: वॉलीबाल में महर्षि टीम बनी विजेता

Sat, 15 Feb 2025 01:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान रामपुर कारखाना में शुक्रवार को संस्थान के डीएलएड प्रशिक्षुओं के बीच मैत्रीपूर्ण वॉलीबाल मैच का आयोजन किया गया। इसमें महर्षि टीम ने विद्यार्थी टीम को हराकर खिताब अपने नाम किया। मैच के दौरान संस्थान के प्रशिक्षुओं का उत्साह देखने ही बन रहा था। मैच का शुभारंभ डायट के प्राचार्य अनिल कुमार सिंह ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। उन्होंने कहा कि खेल से शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक क्षमता का विकास होता है। मैच से पूर्व खेल प्रशिक्षक एवं शारीरिक शिक्षा के प्रवक्ता गोविंद गुप्ता ने खेल के नियमों से अवगत कराया और बताया कि खेल से सर्वांगीण विकास होता है।
विज्ञापन

मैत्रीपूर्ण वॉलीबाल मैच में कुल छह टीमों ने हिस्सा लिया। वहीं फाइनल मुकाबला महर्षि टीम बनाम विद्यार्थी टीम के बीच खेला गया, जिसमें महर्षि टीम ने विपक्षी को बेहद रोमांचक मुकाबले में 25/23 रनों से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया। विजेता टीम को डायट प्राचार्य ने पुरस्कृत किया। मैच के रेफरी अखिलेश राय रहे। इस दौरान आदर्श कुमार सिंह, राकेश कुमार सिंह, डॉ. सतीश कुमार मिश्र, शिव प्रताप सिंह, सीमा कुमारी, जितेंद्र कुमार, डॉ. दिलीप कुमार, रामदास, आफताब अहमद, परशुराम, कनिष्ठ सहायक सत्यम श्रीवास्तव, कृष्ण कुमार मौर्य आदि ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें