फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: बिजली कटाैती पर भाकियू ने उपकेंद्र पर की महापंचायत

Wed, 06 Aug 2025 11:46 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
बिजली समस्याओं को लेकर बरियारपुर बिजली घर पर महापंचायत करती भाकियू। 
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बरियारपुर। स्थानीय बिजली घर की लगातार बढ़ती समस्याओं और ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति में हो रही दिक्कतों को लेकर बुधवार को भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के बैनर तले महापंचायत आयोजित की गई।
पंचायत को संबोधित करते हुए भाकियू पूर्वी उप्र उपाध्यक्ष विनय सिंह सैंथवार ने कहा कि बरियारपुर बिजली घर पर करीब 300 गांव और नगर पंचायत के 32 टोले निर्भर हैं, जिससे अत्यधिक लोड की समस्या बनी हुई है।
विज्ञापन

उन्होंने नौतन फीडर के गुद्दीजोर या किसी अन्य गांव तथा गोरया फीडर के सिधुआ या अन्य स्थान पर जमीन उपलब्ध होने पर 33/11 केवीए का नया बिजली घर स्थापित करने की मांग की।
भाकियू पूर्वी उप्र सचिव विनोद गुप्ता ने आरोप लगाया कि बार-बार ब्रेकडाउन और ट्रिपिंग के कारण उपभोक्ताओं को केवल 10 से 14 घंटे ही बिजली मिल रही है, जिससे जनता में आक्रोश है। जिला संयोजक सदानंद यादव ने कहा कि आजादी के बाद लगाए गए बिजली के तार अब जर्जर हो चुके हैं, जिसके कारण बार-बार तार टूटते हैं।
विज्ञापन

जिला महासचिव धनंजय सिंह ने कहा कि निजी नलकूप कनेक्शन के लिए किसानों द्वारा आवेदन देने के बावजूद रिश्वतखोरी के चलते कनेक्शन नहीं दिए जा रहे हैं।
महापंचायत के अंत में बिजली विभाग के अधीक्षण अभियंता अमित सिंह, अधिशासी अभियंता अमित सक्सेना, उपखंड अधिकारी अरुण कुमार, नायब तहसीलदार देवरिया और थानाध्यक्ष बरियारपुर फोर्स के साथ पहुंचे। अधिकारियों ने बिंदुवार चर्चा कर ज्ञापन लिया और समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें