फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: एआरटीओ की जांच में स्कूल बसों में मिलीं खामियां

Wed, 06 Aug 2025 11:44 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
नवजीवन स्कूल के बस चालकों से वार्ता कर निर्देश देते एआरटीओ।
विज्ञापन
सोनूघाट। एआरटीओ आशुतोष शुक्ला ने बुधवार को सोनूघाट स्थित नवजीवन स्कूल परिसर में खड़ी स्कूल बसों की जांच की। इस दौरान 36 स्कूल बसों की जांच की गई। इनमें से कई में खामियां पाई गईं। जांच के दौरान दो बसों के शीशे टूटे मिले। कई बसों में अग्निशमन यंत्र भी नहीं थे। कुछ में यंत्र थे, लेकिन या तो नीचे गिरे थे या सही तरीके से रखे नहीं गए थे। अधिकतर बसों में फर्स्ट एड बॉक्स नहीं थे। एआरटीओ ने मौके पर मौजूद बस चालकों और स्कूल प्रशासन को कड़ी फटकार लगाते हुए दो दिन के भीतर सभी खामियां दूर करने के निर्देश दिए। उन्होंने कार्रवाई करने की भी चेतावनी दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें