फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिन पहले करा दी परीक्षा

Tue, 12 Apr 2016 11:40 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया
विज्ञापन
दो दिन पहले करा दी परीक्षा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
देवरिया में मदरसा शिक्षा परिषद की सालाना परीक्षा में दूसरे दिन इंतजाम की पोल खोल कर रख दी। फाजिल तृतीय वर्ष मुताला फिकह इस्लामी सुन्नी की जगह कामिल अरबी/फारसी तृतीय वर्ष की परीक्षा कराई गई। यह परीक्षा 16 अप्रैल को होने वाली थी। रजिस्ट्रार ने दोनों परीक्षाओं को निरस्त कर दिया। 
विज्ञापन

जिले के परीक्षा केंद्रों में मंगलवार को द्वितीय पाली में फाजिल तृतीय वर्ष मुताला फिकह इस्लामी सुन्नी की परीक्षा थी। दिन में दो बजे परीक्षार्थियों के बीच प्रशभन पत्र का वितरण कर दिया गया। जब परीक्षार्थियों ने प्रशभन पत्र देखा तो उनके होश उड़ गए।

केंद्र व्यवस्थापकों ने समझा-बुझाकर परीक्षा दिलाई। हालांकि कुछ देर बाद मामला सार्वजनिक हो गया। इसके जगह कामिल अरबी फारसी तृतीय वर्ष प्रशभन पत्र मुताला फिकह इस्लामी सुन्नी का प्रश्न पत्र वितरित कर दिया गया। सूत्रों ने बताया कि नकल माफियाओं ने  कोई कसर नहीं छोड़ा है।  विभागीय मिलीभगत और नकल माफियाओं के गठजोड़ के चलते बंडल बांधने में गलती की बात कही जा रही है। रजिस्ट्रार मोहम्मद तारिक ने देर शाम परीक्षा निरस्त करने का आदेश जारी कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें