,लार सीएचसी में खराब पड़ी सेमीआटो एनलाइजर मशीन
लार। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सेमी ऑटो एनलाइजर मशीन करीब एक सप्ताह से खराब है। इससे 20 से अधिक बायोकेमिस्ट्री जांच प्रभावित हैं। इलाज के लिए आने वाले मरीजों को जरूरत पड़ने पर बाहर महंगे दामों में जांच करानी पड़ रही है।
वहीं, 10 दिन से एक्स-रे प्लेट खत्म होने के कारण यह सुविधा भी बंद है। लार सीएचसी में तीन ब्लॉक के अलावा बिहार के सीमावर्ती क्षेत्रों से भी मरीज आते हैं। प्रतिदिन 300 से 350 मरीजों की ओपीडी होती है। मरीजों को बाहर जांच न करानी पड़े, इसके लिए परिसर में बीपीएमयू और ओपीडी में मैनुअल लैब की व्यवस्था है। चिकित्सक की पर्ची पर यहां जांच निशुल्क होती है।
मशीन खराब होने से लिवर फंक्शन टेस्ट और किडनी फंक्शन टेस्ट समेत कई जांच नहीं हो पा रही हैं। सोमवार को अस्पताल पहुंची रमिता ठाकुर, गौरी, सुमित्रा देवी, कमलावती और रीमा कुमारी ने बताया कि चिकित्सक ने जांच कराने की सलाह दी है, लेकिन बाहर जांच कराने पर 300 से 500 रुपये खर्च होंगे।