फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: एक माह बाद भी नहीं आई जांच समिति की रिपोर्ट

Tue, 29 Sep 2026 12:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर कारखाना। नगर पंचायत रामपुर कारखाना के अध्यक्ष और अधिशासी अधिकारी पर लगाए गए भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच में देरी को लेकर सभासदों ने मंडलायुक्त गोरखपुर मंडल से गुहार लगाई है।
विज्ञापन

सभासदों ने शिकायती पत्र देकर जांच जल्द पूरी कराने और आरोप सही पाए जाने पर जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग की है। सभासदों के अनुसार, उन्होंने 24 अगस्त को जिलाधिकारी देवरिया और 27 अगस्त को मंडलायुक्त को शिकायती पत्र देकर नगर पंचायत में अनियमितताओं और भ्रष्टाचार की जांच कराने की मांग की थी।
मंडलायुक्त के निर्देश पर जिलाधिकारी ने कार्रवाई के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। इसके बाद अपर जिलाधिकारी ने 27 अगस्त को जांच समिति गठित कर 15 दिन में जांच आख्या मांगी थी। सभासदों का आरोप है कि निर्धारित समय बीतने के बाद भी जांच पूरी नहीं हुई है।
विज्ञापन

करीब एक माह से जांच लंबित होने से शिकायतकर्ताओं में नाराजगी है। उन्होंने आशंका जताई कि देरी के कारण साक्ष्यों को प्रभावित या नष्ट करने का प्रयास किया जा सकता है। साथ ही जांच प्रक्रिया को प्रभावित करने के लिए अनुचित तरीके अपनाए जाने की बात कही है।
सभासदों ने मंडलायुक्त से मामले की निगरानी में जांच शीघ्र पूरी कराने और दोष सिद्ध होने पर विधि सम्मत कार्रवाई की मांग की है। शिकायत पर पामेश्वर पासवान, पवन राजभर, लक्ष्मण जायसवाल, शेराज अंसारी, मो. जिकुलाह, जयमति, उषा, रीता जायसवाल, शाहनवाज, जितेश पांडेय और सतीश विश्वकर्मा समेत अन्य के हस्ताक्षर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें