फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: लखनऊ की जांच टीम ने व्यापारियों में जताई उम्मीद

Sat, 19 Apr 2025 12:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। छह माह बाद भी लार की चंद्रावती हत्याकांड का पुलिस पर्दाफाश नहीं कर पाई है। व्यापारियों में वारदात के खुलासे की उम्मीद जगी है।
क्योंकि लखनऊ से क्राइम सीन रीक्रिएशन के लिए टीम आने वाली है। व्यापारियों को उम्मीद है, जो काम जिले की पुलिस नहीं कर सकी, उसे लखनऊ की रीक्रिएशन टीम कर दिखाएगी।
जानकारी के अनुसार, लार कस्बा के शास्त्रीनगर निवासी व्यापारी घनश्याम गुप्ता की पत्नी चंद्रावति की 13 नवंबर 2024 बदमाशों ने घर में घुसकर हत्या कर लूट की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुरुआत दौर में पुलिस ने इस केस पर सक्रियता दिखाई, मगर समय बीतने के साथ पुलिस के तेवर ढीले पड़ते गए। इससे व्यापारियों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।
व्यापारी नेता साहू ध्रुव कुमार गुप्ता ने कहा कि हत्या और लूट की वारदात के खुलासे के बजाय पुलिस सिर्फ आश्वासन देती रही है। क्राइम रीक्रिएशन टीम के आने की सूचना मिली है। उम्मीद है अब वारदात से पर्दा उठ जाएगा। उधर, चंद्रावति के पति घनश्याम गुप्ता का कहना है कि पत्नी के हत्यारोपियों को बेनकाब कराने के लिए लगातार पुलिस के अधिकारियों से मिलते रहे हैं। अधिकारी वारदात के खुलासे के लिए हर स्तर का सहयोग कर रहे हैं। रीक्रिएशन टीम आने वाली है। लग रहा है हत्यारोपी पकड़ लिए जाएंगे। व्यापार मंडल के सतीश बरनवाल ने कहा कि क्राइम रीक्रिएशन टीम पर व्यापार मंडल को भरोसा है। ो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें