तरकुलवा। पकड़ी बाबू गांव में दुकानदार को उधार सामान न देना भारी पड़ गया। मनबढ़ ने उसके दाएं हाथ का अंगूठा दांत से कटकर लहूलुहान कर दिया।
इस मामले में पीड़ित की तहरीर पर पुलिस आरोपी पर मारपीट व शारीरिक क्षति पहुंचाने की धाराओं में केस दर्ज किया है।
जानकारी के अनुसार, पकड़ी बाबू गांव निवासी जसवंत राव ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि बृहस्पतिवार की सुबह करीब आठ बजे गांव के ही विवेक कुमार राव उनकी दुकान पर आए और उधार सामान मंगाने लगे।
सामान देने से मना किया तो अपशब्द कहने लगे। आरोप है कि जब दुकानदार का अंगूठा दांत से काट लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि तहरीर के मुताबिक केस दर्ज कर जांच की जा रही है। संवाद