भागलपुर। क्षेत्र के उपभोक्ताओं के पास डीएसी नंबर और ओटीपी होने के बावजूद गैस सिलिंडर नहीं मिल रहा है। कमलेश, पुनम बर्नवाल, छोटे जयसवाल, अनिल साहनी आदि लोगों का कहना है के बुकिंग के सभी कागज होने के बावजूद एजेंसी से गैस नहीं मिल रहा है।
एजेंसी संचालक फिर से बुकिंग करने को कह रहे हैं। क्षेत्र में बड़ी संख्या में भागलपुर एचपी गैस एजेंसी और लार के इंडेन गैस एजेंसी से कनेक्शन है। एचपी गैस एजेंसी भागलपुर से रविवार को 180 लोगों को गैस सिलिंडर वितरित किया गया। वहीं, लार के गणेश एजेंसी और प्रिंस गैस एजेंसी के होम डिलीवरी के इंतजार में उपभोक्ताओं को सिलेंडर के बिना लौटना पड़ा। एचपी गैस एजेंसी मैनेजर आशीष जायसवाल ने बताया कि नए नियम से सिलिंडर वितरित किया जा रहा है।