फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: महिला को थप्पड़ मारने के विवाद में दामाद पर रिपोर्ट

Mon, 06 Apr 2026 12:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
खुखुंदू। थाने में मारपीट की शिकायत लेकर पहुंची महिला को दामाद ने पुलिस के सामने थप्पड़ जड़ दिया था। पुलिस ने दामाद, उसकी पत्नी समेत तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। इसके अलावा पुलिस ने रविवार को दामाद का शांतिभंग में चालान भी किया है।खुखुंदू क्षेत्र के जुआफर गांव निवासी शाहजहां खातून वर्तमान में खुखुंदू कस्बे में रहती है। उनके और दामाद हबीबुल्लाह के बीच जमीन का विवाद चलता है। इसी को लेकर हबीबुल्लाह ने शनिवार की सुबह कस्बे में आकर सास शाहजहां खातून की बेरहमी से पिटाई कर दी। इसके बाद उल्टे थाने पहुंच तहरीर दे दी। पुलिस ने शाम को सास को थाने बुलाकर प्रकरण की जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें