फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: उमस भरी गर्मी में लो-वोल्टेज बढ़ा रहा मुसीबत

Mon, 08 Sep 2025 01:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खुखुंदू। उमस भरी गर्मी में ओवरलोड के चलते लो-वोल्टेज की समस्या उत्पन्न हो गई है। यह समस्या उपकेंद्र अंतर्गत आने वाले ढाई सौ गांवों में बरकरार है। निगम के जिम्मेदारों का कहना है बारिश कम होने से यह दिक्कत उत्पन्न हुई है। उपभोक्ताओं का कहना है कि इस भीषण गर्मी में बिजली तो मिल रही है, मगर पंखे और कूलर रेंग रहे हैं।
वर्तमान में ओवरलोड के चलते बिजली ट्रिपिंग और लो-वोल्टेज की बड़ी दिक्कत हो रही है। निगम के कर्मचारियों का कहना है उपकेंद्र पर 11 हजार वोल्टेज की जगह नौ से साढ़े नौ हजार ही बिजली आ रही है। पंखा, कूलर, मोटर सहित अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को चलाने के लिए 220 वाॅट बिजली मिलनी चाहिए, मगर इन दिनों 170-180 वाॅट ही बिजली मिल रही है।
विज्ञापन

घरों-दुकानों में लगे फ्रिज, मोटर सहित अन्य उपकरण लो-वोल्टेज के चलते काम नहीं कर रहे हैं। बिजली मैकेनिकों की मानें तो लो-वोल्टेज से उपकरणों के जलने का भय रहता है।
उपभोक्ताओं ने लो-वोल्टेज से निजात की मांग की है। निगम के कर्मचारियों का कहना है कि जब तक तेज बारिश नहीं होगी, तब तक इससे निजात मिलना मुश्किल है। उपभोक्ताओं का कहना है कि गर्मी बढ़ते ही बिजली कटाैती शुरू हो जाती है। बिजली निगम सिर्फ आश्वासन देता है।
विज्ञापन

जेई सोनू कुमार ने बताया कि ओवरलोड के चलते लो-वोल्टेज की दिक्कतें आ रही है। बारिश नहीं होने से जगह-जगह मोटरों का संचलन बढ़ गया है। बारिश होते ही लो-वोल्टेज से छुटकारा मिल जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें