फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: पंपों पर लग रही वाहनों की लंबी कतार

Fri, 01 May 2026 12:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
भागलपुर। क्षेत्र में पेट्रोल-डीजल की भारी किल्लत से हाहाकार मच गया है। लगन का सीजन होने के कारण ईंधन की मांग अचानक बढ़ी है, लेकिन आपूर्ति न होने से हालात बिगड़ गए हैं। ब्लाक क्षेत्र के पांच पेट्रोल पंपों में से चार पर दो दिन से पेट्रोल की एक बूंद नहीं है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सिर्फ लक्ष्मण चौराहा स्थित पंप पर डीजल उपलब्ध था। वहीं जिरासो में तीन दिन बाद पेट्रोल आया तो वाहनों की ऐसी भीड़ उमड़ी कि पुलिस बल तैनात करना पड़ा।
लोग घंटों लाइन में लगकर तेल के लिए इंतजार करने को मजबूर हैं। जिरासो, भागलपुर, कुण्डौली और राजीवनगर स्थित पेट्रोल पंप सूखे पड़े हैं। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि लगन के चलते आवागमन बढ़ा है, पर तेल न मिलने से शादी-ब्याह के काम भी रुक गए हैं।
विज्ञापन

ग्राहकों का आरोप है कि सरकार डीजल-पेट्रोल की कीमत बढ़ाने वाली है, इसलिए पंप संचालक तेल देने में मनमानी कर रहे हैं।
वहीं पंप संचालकों का तर्क है कि डिपो में टैंकरों की भराई में देरी के कारण आपूर्ति बाधित हुई है। फिलहाल जिन पंपों पर तेल आने की सूचना मिल रही है, वहां दोपहिया और चारपहिया वाहनों की लंबी कतारें लग जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें