फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: फतेहपुर में अब पेड़ काटने को लेकर तनातनी, धमकाने का आरोप

Fri, 01 May 2026 12:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। 2 अक्तूबर 2023 को जमीन के विवाद में नरसंहार को लेकर चर्चा में रहे फतेहपुर कांड की आग फिर सुलगने लगी है। मृतक सत्यप्रकाश दुबे की बेटी शोभिता दुबे ने सत्यप्रकाश सहित पांच लोगों की हत्या के आरोपी अभयपुर टोला निवासी रामजी यादव पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

उसने बृहस्पतिवार को डीएम और एसपी से मिलकर आरोपी पर कार्रवाई की मांग की। पीड़िता ने जमानत पर चल रहे आरोपी के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दिया है। इससे पहले बुधवार को दोनों पक्ष विवादित जमीन पर पेड़ काटने को लेकर आमने-सामने आ गए थे।
पेड़ के मालिकाना हक को लेकर दोनों पक्षों में तनातनी चल रही है। बुधवार को एसडीएम अवधेश कुमार निगम दोनों पक्षों को जमीन का कागजात पेश करने को कहे थे। जमीन के विवाद को लेकर दो अक्टूबर 2023 को फतेहपुर के लेड़हा टोला में छह लोगों की नृशंस हत्या हो गई थी। जिसमें एक पक्ष से पांच व दूसरे पक्ष के एक व्यक्ति को बेरहमी से मार डाला गया। मृतकों में तीन मासूम भी थे।
विज्ञापन

लेड़हा टोला के सत्यप्रकाश दूबे व अभयपुर टोला के रहने वाले पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रेम यादव के बीच जमीन का विवाद चल रहा था। जिसे लेकर दो अक्टूबर 2023 को पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रेम यादव की हत्या हो गई।
प्रेम यादव की हत्या के प्रतिशोध में तत्काल दूसरे पक्ष के लोगों ने धावा बोलकर सत्य प्रकाश दुबे उनकी पत्नी और तीन बच्चों की बेरहमी से हत्या कर दी। इस घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
नए घटनाक्रम में बुधवार की सुबह करीब सात बजे स्व. सत्यप्रकाश दूबे की बेटी शोभिता दूबे अपने छोटे भाई अनमोल दूबे को लेकर अपने गांव लेड़हा टोला पहुंची। जहां उन्होंने अपने घर के बगल में लगे सागौन के बाग में पेड़ को कटवाने लगी। तभी दूसरे पक्ष के रामजी यादव ने मौके पर पहुंचकर पेड़ काटने से रोक दिया।
मौके पर पहुचे कोतवाल कल्याण सिंह सागर ने दोनों पक्षों को समझा बूझकर एसडीएम के पास ले गए। एसडीएम अवधेश निगम ने कहा कि दोनों पक्ष के कागजात का परीक्षण चल रहा है। मौके पर शांति व्यवस्था कायम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें