फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवरिया-कसया मार्ग पर मकान में घुसा गिट्टी लदा ट्रक, चाचा-भतीजा की मौत, चार घायल, घंटों बाधित रहा आवागमन हुआ हादसा

विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया-कसया मार्ग पर मकान में घुसा गिट्टी लदा ट्रक, चाचा-भतीजा की मौत, चार घायल, घंटों बाधित रहा आवागमन हुआ हादसा
विज्ञापन

देवरिया। सदर कोतवाली के देवरिया-कसया मार्ग पर बुधवार की सुबह बड़ा हादसा हो गया। रघवापुर गांव के पास अनियंत्रित ट्रक कच्चे मकान में घुस गया। मकान में सो रहे चाचा और भतीजा की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि चालक सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उनमें दो की हालत नाजुक देख डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कसया रोड पर घंटों आवागमन बाधित रहा।
मिर्जापुर जनपद के चुनार थाना क्षेत्र के कनौही गांव निवासी ट्रक चालक कुमार मिर्जापुर से गिट्टी लेकर कसया जा रहा था। सुबह करीब 7:30 बजे देवरिया कसया मार्ग पर रघवापुर गांव के पास उसे झपकी आ गई। इससे ट्रक नियंत्रित होकर सड़क के किनारे सफाईकर्मी मिथुन कुमार और उसके चाचा जितेंद्र के कच्चे मकान में अनियंत्रित ट्रक जाकर टकरा गया। घर में सो रहे वीरू (15) पुत्र मिथुन, उसके चाचा भोलू (19) पुत्र जितेंद्र की मौके पर मौत हो गई। जबकि सनी (07) पुत्र जितेंद्र, माया (17) व ज्योति पुत्री मिथुन गंभीर रूप से घायल हो गए। चालक कुमार भी घायल हो गया। आवाज सुनकर आसपास के लोग घटना स्थल पर पहुंचे और मलबे में फंसे लोगों को बाहर निकाला। घटना की जानकारी होने पर एएसपी राजेश कुमार सोनकर, एसडीएम सदर सौरभ सिंह, सीओ सदर श्रीयश त्रिपाठी, कोतवाल अनुज कुमार सिंह मौके पर पहुंच गए। अधिकारियों ने क्रेन मंगाया और घायलों को निकालने में जुट गए। गंभीर रूप से घायल सनी, माया को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने हालत नाजुक देख मेडिकल कॉलेज गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया। हादसे के बाद अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों और पुलिस के सहयोग से करीब एक घंटे तक रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद घायलों को निकाला जा सका। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया है। मिथुन ने घटना की तहरीर कोतवाली पुलिस को दी है। एएसपी ने बताया कि ट्रक चालक को झपकी आ गई। इसकी वजह से वह नियंत्रण खो बैठा।
विज्ञापन

तेज आवाज, चीत्कार से गूंज उठा इलाका
देवरिया। रघवापुर गांव के पास से मुख्य सड़क के किनारे स्थित दो मकानों में अनियंत्रित ट्रक घुसा तो तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग भयभीत हो गए। इसी बीच मिथुन और जितेंद्र के घर से रोने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। मौके पर पहुंचे लोगों के सामने हादसे का भयावह दृश्य था। दो शव ट्रक के नीचे फंसे थे तो दो घायल तड़प रहे थे। पुलिस ने क्रेन बुलाया लेकिन भारी वजन न उठा पाने के कारण दूसरा क्रेन बुलाया गया, तब जाकर गिट्टी लदे ट्रक को हटाया जा सका।
विज्ञापन

...नहीं तो दोनों सफाईकर्मियों की चली जाती जान
देवरिया। नगर पालिका के सफाइकर्मी मिथुन और आरती सुबह ड्यूटी जाने के लिए तैयार हो रही थी और बच्चे सोए थे। दोनों घर के बाहर निकल गए थे। इससे वे बच गए। घटना के बाद आरती और मिथुन का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें