फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: रेलवे स्टेशन से शराब तस्कर गिरफ्तार

Sun, 02 Aug 2026 12:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
भटनी। जीआरपी ने भाटपार रानी रेलवे स्टेशन पर गश्त के दौरान एक शराब तस्कर को गिरफ्तार कर 122 बोतल शराब बरामद की है। मामले में शनिवार को आरोपी पर प्राथमिकी दर्ज की गई।
विज्ञापन

जीआरपी के अनुसार, ट्रेन में नियमित गश्त के दौरान एक युवक संदिग्ध अवस्था में मिला। तलाशी लेने पर उसके पास से 122 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी की पहचान अंकित कुमार, निवासी पररिया, थाना मुफसिल, सिवान (बिहार) के रूप में हुई।
प्रभारी निरीक्षक जीआरपी भटनी अजय कुमार मौर्य ने बताया कि आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। बरामद शराब के स्रोत और गंतव्य के संबंध में पूछताछ की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें